1 lakh coronavirus cases in India India reports 103558 new coronavirus cases coronavirus India live updates | Corona broke all records: देश में 24 घंटे के भीतर मिले 1 लाख से ज्यादा नए केस, पिछले साल सितंबर में मिले 97,860 मरीज - NOFAA

1 lakh coronavirus cases in India India reports 103558 new coronavirus cases coronavirus India live updates | Corona broke all records: देश में 24 घंटे के भीतर मिले 1 लाख से ज्यादा नए केस, पिछले साल सितंबर में मिले 97,860 मरीज

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पहली से भी ज्यादा घातक हो गई है। बेकाबू होता जा रहा कोरोना संक्रमण एक बड़ी चुनौती बन गया है। एक्टिव केस में लगातार इजाफा हो रहा है। मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ा रहा है। देश में रविवार को रिकॉर्ड 1 लाख 3 हजार 794 नए संक्रमित मिले। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 16 सितंबर को 97,860 नए मरीज मिले थे। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां पिछले 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा केस मिले हैं। नए केस के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर पहले नंबर पर आ गया है। बीते दिन अमेरिका में 37 हजार और ब्राजील में 31 हजार संक्रमित मिले थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 1 करोड़ 25 लाख 89 हजार 67 नए केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 1 करोड़ 16 लाख 82 हजार 136 केस रिकवर किए गए हैं। देश में 7 लाख 41 हजार 830 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 1 लाख 65 हजार 101 मरीज इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 7 करोड़ 91 लाख 5 हजार 163 मरीजों वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,90,19,657 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,93,749 सैंपल कल टेस्ट किए गए।  

Coronavirus updates

  • उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई। उन्होंने कहा कि मैं मुफ्त टीका उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं। मैं देश के वैज्ञानिकों को भी धन्यवाद देता हूं। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। अपनी बारी आने पर हम सभी को इसे लगवाना चाहिए।
  • बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बाद गोविंदा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी संक्रमित हो गए हैं। तकलीफ बढ़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। आदित्य की पत्नी श्वेता अग्रवाल पहले पॉजिटिव आई थीं। वे होम आइसोलेशन में हैं।
  • एक्टर अक्षय कुमार के बाद उनकी फिल्म राम सेतु के सेट पर 45 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सभी फिलहाल क्वारैंटाइन में हैं। जानकारी के मुताबिक, सोमवार से 100 लोग राम सेतु के सेट पर अपना काम शुरू करने वाले थे। ये सभी मड आईलैंड में फिल्म के सेट को ज्वॉइन करने वाले थे, लेक‍िन इससे पहले कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में 45 जूनियर आर्ट‍िस्ट्स कोरोना पॉज‍िट‍िव निकले। इसके बाद फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है।
  • मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,491 है जिसमें 41 सक्रिय मामले, 4,439 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 11 मौतें शामिल हैं। 
  • राजस्थान में डिलीवरी सेवाओं को छोड़कर रेस्तरां को नाइठ कर्फ्यू का पालन करना होगा। शादियों में 100 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। सिनेमा घर / थिएटर / मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे।
  • राजस्थान में COVID मामलों में बढ़ोतरी के चलते राज्य में प्रवेश करने वाले और राज्य से बाहर यात्रा करने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य है। जिलाधिकारी नाइट कर्फ्यू लगा सकते हैं, रात 8 बजे से पहले और सुबह 6 बजे के बाद कर्फ्यू के लिए सरकार की अनुमति जरूरी होगी।
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 4,033 नए कोविड मामले, 21 मौतें और 2,677 रिकवरी दर्ज़ की गई।
  • कुल मामले: 6,76,414, कुल रिकवरी: 6,51,351, सक्रिय मामले: 13,982, मृत्यु: 11,081
  • पंजाब में पिछले 24 घंटों में 3,019 नए COVID मामले, 2,955 डिस्चार्ज और 51 मौतें रिपोर्ट की गई। कुल मामले: 2,51,460, सक्रिय मामले: 25,314, कुल रिकवरी: 2,19,063, मृत्यु: 7,083
  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 57,074 नए कोविड ​​मामले, 27,508 रिकवरी और 222 मौतें दर्ज़ की गई। कुल मामले: 30,10,597,सक्रिय मामले: 4,30,503,कुल रिकवरी: 25,22,823,मृत्यु: 55,878
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 3,581 नए कोविड ​​मामले, 1,813 रिकवरी और 14 मौतें दर्ज़ की गई। कुल मामले: 8,99,807,सक्रिय मामले: 21,958,कुल रिकवरी: 8,65,071,मृत्यु: 12,778
  • उत्तर प्रदेश में प्रत्येक कोविड पॉजिटिव मामले को केंद्र मानते हुए 25 मीटर रेडियस के क्षेत्र को और एक से अधिक मामले के लिए 50 मीटर के रेडियस के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे।
  • राजस्थान में आज 1,729 नए COVID19 मामले, 587 रिकवरी और 2 मौतें दर्ज़ की गई। कुल मामले: 3,39,325,कुल रिकवरी: 3,23,618,सक्रिय मामले: 12,878,मृत्यु: 2,829
  • हिमाचल प्रदेश में 404 नए COVID19 मामले, 256 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज़ की गई। कुल मामले: 65,242,कुल रिकवरी: 60,587,सक्रिय मामले: 3,577,मृत्यु: 1,057
  • गुजरात में 2875 नए COVID19 मामले, 2024 डिस्चार्ज और 14 मौतें दर्ज़ की गई। कुल मामले: 3,18,438, कुल डिस्चार्ज: 2,98,737, सक्रिय मामले: 15,135, कुल मौत: 4,566
  • पिछले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में 1,730 नए #COVID19 मामले, 5 मौतें और 842 रिकवरी दर्ज़ की गई। कुल मामले: 9,07,676,कुल रिकवरी: 8,90,137,मृत्यु: 7,239, सक्रिय मामले: 10,300
  • मुंबई में 11,163 नए COVID19 मामले, 5263 रिकवरी और 25 मौतें दर्ज़ की गई। कुल मामले: 4,52,445, कुल रिकवरी: 3,71,628, सक्रिय मामले: 68,052, मृत्यु: 11,776
  • उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 550 नए कोविड मामले, 148 रिकवरी और 2 मौतें दर्ज़ की गई।
  • कुल मामले: 1,02,264,सक्रिय मामले: 3,017,कुल रिकवरी: 95,973, मृत्यु: 1,727
  • COVID19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने निर्देश दिए हैं कि बंद स्थानों पर अधिकतम 200 और हॉल की क्षमता के 50% लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति होगी। खुली जगह पर अधिकतम 500 लोगों के इकट्ठा करने की अनुमति होगी। अंतिम संस्कार के लिए केवल 50 लोगों को अनुमति होगी।
  • गोवा में 265 नए COVID19 मामले, 167 रिकवरी और 1 मौत रिपोर्ट की गई। कुल मामले: 59,068, कुल रिकवरी: 56,156, कुल सक्रिय मामले: 2,077, मृत्यु: 835

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

No.Name of State / UTActive Cases*Cured/Discharged/Migrated*Deaths**
TotalChange since yesterdayCumulativeChange since yesterdayCumulativeChange since yesterday
1Andaman and Nicobar Islands57499062 
2Andhra Pradesh10300883 890137842 7239
3Arunachal Pradesh8 16785 56 
4Assam196419 21559748 1109
5Bihar3561618 263233245 1583
6Chandigarh315012 24661352 383
7Chhattisgarh384502138 3262773076 431936 
8Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu204353820 2 
9Delhi139821335 6513512677 1108121 
10Goa207797 56156167 835
11Gujarat15135837 2987372024 456614 
12Haryana12574787 2823681110 3191
13Himachal Pradesh3577136 60595258 107010 
14Jammu and Kashmir3955381 127049189 2008
15Jharkhand5244631 120872149 1130
16Karnataka391112478 9634192060 1262515 
17Kerala28206619 11023592173 466810 
18Ladakh32317 980212 130 
19Lakshadweep367041 
20Madhya Pradesh21335966 2814762201 404011 
21Maharashtra43189629344 252282327508 55878222 
22Manipur6128988374 
23Meghalaya10214 13870150 
24Mizoram414439 11 
25Nagaland13312138 92 
26Odisha2838170 337935300 1922
27Puducherry1592118 40083109 684 
28Punjab25314 2190632955 708351 
29Rajasthan128781140 323618587 2829
30Sikkim516071135 
31Tamil Nadu219581754 8650711813 1277814 
32Telengana8746823 302768268 1723
33Tripura633308510 392 
34Uttarakhand3017379 97520169 1727
35Uttar Pradesh197383242 601440863 888131 
36West Bengal101531309 573118644 10344
Total#74183050233 1168213652847 165101478 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

वैक्सीनेशन के आंकड़े जानने के लिए यहां क्लिक करें- 

 https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverageReport4thApril2021.pdf

[ad_2]
Source link

Leave a Comment