Corona Virus Second Wave : 2020 Deaths In One Day, 2.94 Lakh People Infected | Coronavirus in India : देश में कोरोना का नया रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में 2.95 लाख से अधिक नए मरीज मिले, 2023 लोगों की मौत - NOFAA

Corona Virus Second Wave : 2020 Deaths In One Day, 2.94 Lakh People Infected | Coronavirus in India : देश में कोरोना का नया रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में 2.95 लाख से अधिक नए मरीज मिले, 2023 लोगों की मौत

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर घातक साबित हो रही है और हर दिन के साथ सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड बना रही है। बीते 24 घंटे में 2 लाख 95 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं और 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। एक दिन में कोरोना के नए मामले और मौत का यह रिकॉर्ड है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2 लाख 95 हजार 41 नए केस सामने आए हैं और 2 हजार 23 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल मामलों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है, जिसमें से 182,553 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय देश में एक्टिव केस की संख्या 21,57,538 है और अब तक 1,32,76,039 लोग रिकवर कर चुके हैं।

ठीक होने की दर 85 फीसदी पहुंची
कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर भी लगातार गिर रही है। यह अब  85 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक, वायरस से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,32,69,863 हो गई है। हालांकि कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है, लेकिन महाराष्ट्र में यह दर 1.5 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 1.6 फीसदी है।

इन 8 राज्यों में 77 फीसदी मौतें
77 फीसदी मौतें केवल आठ राज्यों में हुई हैं। देश में 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 519 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 277, छत्तीसगढ़ में 191, यूपी में 162, गुजरात 121, कर्नाटक में 149, पंजाब में 60 और मध्य प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1556 मौतें कुल हुई 2020 मौतों का 77.02 फीसदी है।

6 राज्यों में 60 फीसदी संक्रमित
संक्रमण के 60 फीसदी मामले छह राज्यों में मिले हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 62,097 नए संक्रमित मिले। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29574, दिल्ली में 28395, कर्नाटक में 21794, केरल में 19577 और छत्तीसगढ़ में 15625 नए कोरोना मरीज मिले।

कोरोना मरीजों की मौत
21 अप्रैल    2020
20 अप्रैल    1761
19 अप्रैल    1620
18 अप्रैल    1498
17 अप्रैल    1338
16 अप्रैल    1184
15 अप्रैल    1038 

महाराष्ट्र में 62 हजार से अधिक नए मामले
महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 62 हजार 97 नए मामले आए, जबकि कोरोना के चलते 519 लोगों की जान गई। राजधानी मुंबई में कोरोना के 7214 केस आए और 35 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केस 6 लाख 83 हजार से ज्यादा हो चुके हैं।

दिल्ली में 28 हजार से अधिक नए केस
दिल्ली में कोरोना के 28395 नए केस आए हैं, 24 घंटे में 277 लोगों की मौत हुई। राजधानी में फिलहाल कोरोना के 85575 एक्टिव केस हैं और संक्रमण की दर बढ़कर 33 फीसदी के करीब पहुंच गई है। कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी की कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने खुद को होम क्वॉरनटीन कर लिया।

यूपी में 29 हजार से अधिक नए केस
बीते 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 29,754 नए केस सामने आए हैं, जबकि कोरोना के चलते 163 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस लखनऊ में आए, जहां 5014 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में 640 नए केस मिले। वहीं गाजियाबाद में 633 नए संक्रमितों का पता चला।

गुजरात में 12 हजार से अधिक नए केस
गुजरात में कोरोना के केस रिकॉर्ड तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में गुजरात में कोरोना के केस पहली बार 12 हजार के पार पहुंच गए। प्रदेश में कोरोना के 12206 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 121 लोगों की मौत हुई है। इस बीच गुजरात सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है।

केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भी बढ़ रहे हैं केस
दक्षिण के राज्यों में भी कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। केरल में एक दिन में कोरोना के 19 हजार से ज्यादा केस आए  और 23 लोगों की जान गई। वहीं तमिलनाडु में कोरोना के 11 हजार के करीब नए मरीज मिले हैं, जबकि आंध्र प्रदेश में एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 हजार के करीब पहुंच गई है।

[ad_2]
Source link

Leave a Comment