Coronavirus cases live updates in India coronavirus India lockdown live updates | Coronavirus India: भारत में 24 घंटे में मिले 1.61 लाख नए मरीज, 879 की मौत, 12 लाख से ज्यादा अस्पतालों में भर्ती - NOFAA

Coronavirus cases live updates in India coronavirus India lockdown live updates | Coronavirus India: भारत में 24 घंटे में मिले 1.61 लाख नए मरीज, 879 की मौत, 12 लाख से ज्यादा अस्पतालों में भर्ती

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालात पूरी तरह से बेकाबू हो चुके हैं। देश भर की अस्पतालों में 12 लाख से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के भीतर 1 लाख  61 हजार 736 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 879 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, गुजरात समेत कई राज्यों की स्थिति चिंताजनक है। यहां नए केस दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। राज्यों सरकार ने यहां ज्यादातर जिलों में लॉकडाउन लगाया है। हांलाकि अभी टोटल लॉकडाउन पर फैसला नहीं हुआ है। 

9 दिन में 12 लाख से ज्यादा मरीज 

  • मंगलवार: 1.61 लाख केस
  • सोमवार: 1.69 लाख केस
  • रविवार: 1.52 लाख केस
  • शनिवार: 1.44 लाख केस
  • शुक्रवार: 1.31 लाख केस
  • गुरुवार: 1.26 लाख केस
  • बुधवार: 1.15 लाख केस
  • मंगलवार: 96 हज़ार केस
  • सोमवार: 1.03 लाख केस 

एक नजर कोरोना के इन आंकड़ों पर

  • देश में कुल कोरोना संक्रमित –  1,36,89,453
  • देश में कुल जो ठीक हो चुके हैं – 1,22,53,697
  • देश में कोरोना से कुल मौत –  1,71,058
  • देश में कुल मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है – 12,64,698
  • देश में कुल मरीज जिनको वैक्सीन लग चुकी है – 10,85,33,085
  • जिन लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला – 9,50,43,039
  • जिन लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज मिला – 1,34,90,046
  • 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना मरीज –  1,61,736
  • 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत – 879
  • 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए मरीज – 97,168
  • 24 घंटे में वैक्सीन का पहला डोज – 34,55,640
  • 24 घंटे में वैक्सीन का दूसरा डोज – 5,48,881
  • 24 घंटे में वैक्सीन के कुल डोज –  40,04,521

महाराष्ट्र
राज्य में 24 घंटे के भीतर 51,751 नए मरीज मिले। 52,312 मरीज ठीक हुए और 258 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 34.58 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.34 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 58,245 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.64 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
बीते 24 घंटे में यहां 13,576 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 4,436 लोग ठीक हुए और 107 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.56 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,031 मरीजों की मौत हुई है। 98,856 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
बीते 24 घंटे में यहां 6,489 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,306 लोग रिकवर हुए और 37 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.44 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,221 मरीजों की जान चली गई। 38,651 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजधानी भोपाल अकेले में 1456 केस मिले हैं। 

गुजरात
गुजरात में सोमवार को 6,021 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,854 लोग रिकवर हुए और 55 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.17 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4855 मरीजों की मौत हो गई। 30,680 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
यूपी में सोमवार को यहां 13,604 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3,197 लोग रिकवर हुए और 72 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.05 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.14 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,224 मरीजों की मौत हो गई। 81,576 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली
यहां सोमवार को 11,491 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7,665 लोग रिकवर हुए और 72 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.36 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.87 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,355 मरीजों की जान चली गई। 38,095 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Coronavirus updates

  • ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने स्पुतनिक-V वैक्सीन (रूस में विकसित COVID-19 वैक्सीन) के आपातकालीन उपयोग को मंजूरी दी।
  • भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,92,07,108 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,00,122 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद 
  • कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के चलते कंटेनमेंट जोन के बाहर शादियों की अधिकतम 200 लोगों के साथ अनुमति होगी, जिनके द्वारा कोविड निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा: उत्तराखंड सरकार
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि केरल को कोरोना वैक्सीन की 50 लाख डोज़ तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।
  • हरियाणा में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया गया है। आवश्यक सेवाओं के लिए अनुमति होगी। नॉन एसेंशियल सभी चीजें बंद रहेंगी: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज
  • वैक्सीन प्राइवेट सेक्टर में भी उपलब्ध होनी चाहिए जिससे आर्थिक रूप से सक्षम लोग निजी संस्थानों में अपना टीकाकरण करवा लें। अगर भारत में वैक्सीन निर्यात करने से पहले देश की जरूरत पूरी होती एवं सभी को वैक्सीन लगती तो कोरोना की ऐसी बर्बादी से बच पाते: राजस्थान CM अशोक गहलोत
  • रात्रि कर्फ्यू, सार्वजनिक सभाओं पर रोक और अन्य प्रतिबंध निश्चित रूप से मदद कर सकते हैं। हम सीमाओं को सील नहीं कर सकते क्योंकि लोग दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से आते हैं। लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए: चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा
  • देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट के स्‍टाफ के कई मेंबर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सभी सुनवाई अब वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए होगी। सभी जज इस दौरान अपने आवास से ही काम करेंगे। इस दौरान कोर्ट की अलग-अलग बेंच तय समय से एक घंटा देरी से बैठेंगी और सुनवाई करेंगी।
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राज्य में नए लेवल पर कोरोना के मामले पहुंच गए हैं। सभी से अपील है कि जब जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। हम बेड लगातार बढ़ा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में हमने 5,000 बेड बढ़ाए हैं, आज भी 50% बेड उपलब्ध हैं इसे हम और बढ़ा रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 14 अप्रैल को कोरोना और वैक्सीनेशन के मुद्दे पर सभी राज्यों के राज्यपालों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग करेंगे।
     

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़े

S. No.Name of State / UTActive Cases*Cured/Discharged/Migrated*Deaths**
TotalChange since yesterdayCumulativeChange since yesterdayCumulativeChange since yesterday
1Andaman and Nicobar Islands89505010 62 
2Andhra Pradesh231152161 8982381091 731111 
3Arunachal Pradesh411679156 
4Assam3734485 21604198 1118 
5Bihar170532357 267559636 1616
6Chandigarh335548 27412375 400
7Chhattisgarh988568579 3529864865 5031132 
8Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu501107 370619 2 
9Delhi380953754 6872387665 1135572 
10Goa4565243 57365231 850
11Gujarat306803112 3179812854 485555 
12Haryana224871506 2949302298 328214 
13Himachal Pradesh6069700 63582380 1124
14Jammu and Kashmir7908573 129439418 2034 
15Jharkhand153431410 125175937 123219 
16Karnataka760046760 9859242767 1294152 
17Kerala479143207 11201742474 479411 
18Ladakh721109 1005316 131 
19Lakshadweep7513 7371 
20Madhya Pradesh386513335 3017623117 422137 
21Maharashtra566278819 283447352312 58245258 
22Manipur1032903522 376 
23Meghalaya1931395623 151 
24Mizoram17532 446812 
25Nagaland16710 1215693 
26Odisha87741201 340600538 1928
27Puducherry2594278 41268232 693
28Punjab278662407983407 755952 
29Rajasthan364414455 3301721291 295125 
30Sikkim161611313 136 
31Tamil Nadu463084353 8809102339 1292719 
32Telengana241312267 306678778 1772
33Tripura29855 33113394 
34Uttarakhand7846523 100533804 1767
35Uttar Pradesh8157610335 6148193197 922472 
36West Bengal265312550 5824621947 1041414 
Total#126469863689 1225369797168 171058879 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें

https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverageReport12April2021.pdf



[ad_2]
Source link

Leave a Comment