Coronavirus India Live Updates Coronavirus India 24 hours updates Lack of oxygen and ICU beds in the country | राहत भरी खबर: देश में 24 घंटे में ठीक हुए 2 लाख 48 हजार मरीज, चार दिन बाद संक्रमितों की संख्या में आई कमी - NOFAA

Coronavirus India Live Updates Coronavirus India 24 hours updates Lack of oxygen and ICU beds in the country | राहत भरी खबर: देश में 24 घंटे में ठीक हुए 2 लाख 48 हजार मरीज, चार दिन बाद संक्रमितों की संख्या में आई कमी

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते संकट के बीच राहत भरी खबर है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में  2 लाख 48 हजार 639 मरीज इस महामारी से ठीक हुए हैं। वहीं, चार दिन बाद संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। देश में आज (मंगलवार) 3 लाख 19 हजार 315 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आज 2,762 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव मरीजों यानी इलाज करवा रहे लोगों की संख्या 28 लाख 75 हजार 041 है। खबर में दिए गए आंकड़े सुबह covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोनावायरस के 24 घंटे में जारी हुए आंकड़े

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.54 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,806
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.18 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.73 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.42 करोड़
  • अब तक कुल मौत: 1.95 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 28.07 लाख
[ad_2]
Source link

Leave a Comment