Coronavirus infection live updates coronavirus Coronavirus live in India coronavirus new cases | Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 53 हजार नए केस, 355 लोगों की मौत, अकेले महाराष्ट्र में 139 लोगों की गई जान - NOFAA

Coronavirus infection live updates coronavirus Coronavirus live in India coronavirus new cases | Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 53 हजार नए केस, 355 लोगों की मौत, अकेले महाराष्ट्र में 139 लोगों की गई जान

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, केरल, तमिलनाडु समेत देश के कई राज्यों में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कुछ राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के भीतर 53 हजार 125 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं, 41 हजार 217 मरीज ठीक भी हुए हैं। मौतों का आंकड़ा पिछले कुछ दिनों की तुलना में बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में 355 लोगों ने जान गंवा दी है। इससे पहले 16 दिसंबर को 356 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को अकेले महाराष्ट्र राज्य में 139 लोगों की जान गई है। राज्य में यह लगातार छठवां दिन था जब 100 से ज्यादा मौत हुई हैं। 

देश में अब तक 1 करोड़ 21 लाख 49 हजार 335 लोगों कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं, 1 करोड़ 14 लाख 34 हजार 301 लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 1 लाख 62 हजार 468 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 5 लाख 52 हजार 566 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश में 6 करोड़ 30 लाख 54 हजार 353 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 

महाराष्ट्र में मंगलवार को 27,918 नए मरीज मिले। 23,820 ठीक हुए, जबकि 139 की मौत हुई। बीते दो दिन से नए केसों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले रविवार को 40,414 और सोमवार को 31,643 लोग पॉजिटिव मिले थे। राज्य में अब तक 27.73 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 23.77 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 54,422 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 3.40 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश में मंगलवार को 2,173 नए मरीज मिले। 1,279 लोग ठीक हुए, जबकि 10 की मौत हुई। राज्य में बीते 24 घंटे में नए केस में मामूली गिरावट देखी गई। सोमवार को यहां 2,323 मामले सामने आए थे। राज्य में अब तक 2.91 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.71 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,967 की मौत हुई है। फिलहाल 15,150 लोगों का इलाज चल रहा है।

खबर में खास 

  • 1 अप्रैल से 45 साल के ऊपर वाले सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी
  • वैक्सीन लेने के लिए लोग CoWIN पोर्टल पर 1 अप्रैल यानी गुरुवार से दोपहर 3 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे
  • सरकारी या निजी किसी भी अस्पताल में जाकर वैक्सीन ले सकेंगे
  • कोरोना संक्रमण के खतरनाक ब्रिटेन और ब्राजीलियन वैरिएंट के खिलाफ कोवैक्सीन और कोविशील्ड टीका प्रभावी है
  • दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट को लेकर रिसर्च जारी है और इसके रिजल्ट जल्द सामने होंगे
  • केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि अब तक भारत में 807 UK वैरिएंट, 47 दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट और 1 ब्राजीलियन वैरिएंट के केस मिले हैं
  • हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि देशभर में 10 जिलों में एक्टिव केस सबसे ज्यादा हैं
  • ज्यादा एक्टिव के वाले शहरों में पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु, नांदेड़, दिल्ली और अहमदनगर शामिल हैं।
  • महाकुंभ में 1 अप्रैल से 12 राज्यों के श्रद्धालुओं को RT-PCR निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दी गई हैयह रिपोर्ट 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए
  •  इन राज्यों में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान शामिल है

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

o.Name of State / UTActive Cases*Cured/Discharged/Migrated*Deaths**
TotalChange since yesterdayCumulativeChange since yesterdayCumulativeChange since yesterday
1Andaman and Nicobar Islands4329 4976 62 
2Andhra Pradesh6614510 886978480 7213
3Arunachal Pradesh4 16785 56 
4Assam184630 21541323 1104 
5Bihar145632 262238105 1574
6Chandigarh283185 23523178 379
7Chhattisgarh220571876 3184361197 413135 
8Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu166347411 2 
9Delhi7429600 6421661591 11016
10Goa141910 55591136 829
11Gujarat12263222 2885651988 451010 
12Haryana9437125 277110851 3147
13Himachal Pradesh2830196 59445137 1045
14Jammu and Kashmir2293183 126304175 1990
15Jharkhand2254286 120141129 1113
16Karnataka255601692 9546781262 1254121 
17Kerala24960427 10923651946 460616 
18Ladakh22287 976725 130 
19Lakshadweep396781 
20Madhya Pradesh16034884 2731681279 397710 
21Maharashtra3418873959 237712723820 54422139 
22Manipur67 28952374 
23Meghalaya4519 13861150 
24Mizoram28443411 
25Nagaland7 12134 92 
26Odisha176997 336930121 1921 
27Puducherry101120 3964894 682
28Punjab23731412 2062462536 681364 
29Rajasthan8155361 321275304 2813 
30Sikkim486050135 
31Tamil Nadu14846863 8565481463 1270016 
32Telengana4965287 301227394 1697
33Tripura5633055392 
34Uttarakhand169628 96709154 1713
35Uttar Pradesh9195526 598001382 880010 
36West Bengal5303151 570303475 10327
Total#55256611846 1143430141280 162468354 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR
[ad_2]
Source link

Leave a Comment