Coronavirus live updates in India Coronavirus infection in Madhya Pradesh Maharashtra lockdown Corona New Case | Coronavirus in India: पिछले 7 दिनों में 4 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले, 1900 से ज्यादा मौतें, आज फिर 50 हजार के पार नए केस - NOFAA

Coronavirus live updates in India Coronavirus infection in Madhya Pradesh Maharashtra lockdown Corona New Case | Coronavirus in India: पिछले 7 दिनों में 4 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले, 1900 से ज्यादा मौतें, आज फिर 50 हजार के पार नए केस

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 7 दिनों में कोरोना के 4 लाख 8 हजार से ज्यादा केस मिले चुके हैं। वहीं, 1900 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 56 हजार 211 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 271 लोगों की मौत भी हुई है। इस दौरान 37 हजार 28 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। 

कोरोना संक्रमण से भारत में अब तक कुल 1 करोड़ 20 लाख 95 हजार 855 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1 करोड़ 13 लाख 93 हजार 21 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक कोरोना से 1 लाख 62 हजार 114 लोगों की जान जा चुकी है। 5 लाख 40 हजार 720 लोगों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए 6 करोड़ 11 लाख 13 हजार 354 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 

महाराष्ट्र में लगेगा लॉकडाउन !
महाराष्ट्र राज्य में कोरोना संक्रमण ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। यहां बीते 7 दिनों में 1 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में कोरोना की बेकाबू होती रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने संपूर्ण लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने राज्यों के अधिकारियों को पूर्ण लॉकडाउन के ऑप्शन खुले रखने के निर्देश दिए हैं। सीएम उद्वव का कहना है कि राज्य में लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए स्थिति बेकाबू होती जा रही है। उद्धव ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में धारा 144 से काम नहीं चलने वाला। कर्फ्यू से भी कुछ नहीं होने वाला। अब लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है। ऐसे में हमे सख्त कदम उठाने की जरुरत है। हालांकि, अभी पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है ताकि रात को सड़कों पर भीड़ कम रह पाए। 

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण 
यहां सोमवार को 2,323 नए मरीज मिले। 1349 लोग ठीक हुए, जबकि 9 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.91 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.71 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,967 की मौत हुई है। फिलहाल 15,150 लोगों का इलाज चल रहा है। भोपाल-इंदौर शहर में आज सुबह लॉकडाउन हटा दिया गया है। यहां शनिवार रात 9 बजे से लॉकडाउन लगाया गया था। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

No.Name of State / UTActive Cases*Cured/Discharged/Migrated*Deaths**
TotalChange since yesterdayCumulativeChange since yesterdayCumulativeChange since yesterday
1Andaman and Nicobar Islands144976 62 
2Andhra Pradesh6104710 886498282 7210
3Arunachal Pradesh4 16785 56 
4Assam181616 21539024 1104 
5Bihar1488141 26213397 1573
6Chandigarh2746113 23345161 377 
7Chhattisgarh20181942 317239461 409620 
8Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu15811 34632 
9Delhi8029484 6405751411 11012
10Goa142925 55455101 828
11Gujarat12041513 2865771731 4500
12Haryana9312192 276259801 3143
13Himachal Pradesh2634156 59308162 1039
14Jammu and Kashmir2110109 126129126 1989 
15Jharkhand196897 12001258 1110 
16Karnataka23868812 9534161964 1252016 
17Kerala24533359 10904191897 459011 
18Ladakh13527 9742130 
19Lakshadweep4512 66912 1 
20Madhya Pradesh15150965 2718891349 3967
21Maharashtra33792810687 235330720854 54283102 
22Manipur6728950374 
23Meghalaya26 13858150 
24Mizoram294428 11 
25Nagaland712134 92 
26Odisha167289 336809118 1921
27Puducherry99191 3955433 681
28Punjab24143226 2037102583 674959 
29Rajasthan7794635 320971267 2813 
30Sikkim436049135 
31Tamil Nadu13983913 8550851352 1268414 
32Telengana467895 300833364 1694
33Tripura4933052 392 
34Uttarakhand172464 9655543 1711
35Uttar Pradesh8669977 597619299 8790
36West Bengal5152176 569828462 10325
Total#54072018912 1139302137028 162114271 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें – 

https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationcoveragereport29thMarch2021.pdf

[ad_2]
Source link

Leave a Comment