Coronavirus live updates in India Coronavirus new case in India Maharashtra Madhya Pradesh Chhattisgarh Corona case | कोरोना का खतरा बढ़ा: महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में स्थिति चिंताजनक, 24 घंटे में मिले 96 हजार से ज्यादा कोरोना केस - NOFAA

Coronavirus live updates in India Coronavirus new case in India Maharashtra Madhya Pradesh Chhattisgarh Corona case | कोरोना का खतरा बढ़ा: महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में स्थिति चिंताजनक, 24 घंटे में मिले 96 हजार से ज्यादा कोरोना केस

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब ज्यादा चिंताजनक हो गई है। कोरोना का बढ़ता ग्राफ लोगों को डरा रहा है। एक्टिव केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे है। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का काम जारी है। इस बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 24 घंटे के भीतर चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए गए हैं। बीते 24 घंटे में 96 हजार 563 नए कोरोना मरीज मिले है और 445 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 50 हजार 95 मरीज ऐसे हैं जिनकी स्वास्थ होने के बाद घर वापसी हो गई है। बता दें कि कल 1 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में अब तक 1 करोड़ 26 लाख 84 हजार 484 मरीजे इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें मे 1 करोड़ 17 लाख 30 हजार 54 मरीज पूरी तरह स्वास्थ्य हो गए हैं। कोरोना संक्रमण 1 लाख 65 हजार 577 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 7 लाख 83 हजार 844 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,02,31,269 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 12,11,612 सैंपल कल टेस्ट किए गए। वहीं, 8 करोड़ 31 लाख 10 हजार 926 मरीजों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। जिनमें 7 करोड़ 22 लाख 77 हजार 309 मरीजों का वैक्सीनेश का पहला डोज मिला है। जबकि 1 करोड़ 8 लाख 33 हजार 617 मरीजों को दो डोज दिए जा चुके हैं। 

इन पांच राज्यों की स्थिति टेंशन देने वाली 

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य में कोरोना की स्थिति चिंताजनक हो गई है। यहां सोमवार को 47,288 नए मरीज मिले। 26,252 मरीज ठीक हुए और 155 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 30.57 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 25 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं, जबकि 56,033 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 4.51 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
यहां सोमवार को 7,302 नए मरीज मिले। 1412 मरीज ठीक हुए और 44 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 3,76,348 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3,27,689 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 4,363 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 44,296 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 3,398 नए मरीज मिले। 2,064 लोग ठीक हुए, जबकि 15 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.10 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.83 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,055 की मौत हुई है। फिलहाल 22,654 लोगों का इलाज चल रहा है। मध्य प्रदेश राज्य से गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान राज्य की सीमाएं लगने की वजह से यहां खतरा ज्यादा बना हुआ है। फिलहाल, सरकार ने महाराष्ट्र की सभी सीमाओं का सील कर दिया है।

गुजरात
राज्य में सोमवार को 3,160 नए कोरोना मरीज मिले। 2,028 मरीज ठीक हुए, जबकि 15 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.21 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,581 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 16,252 लोगों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान
राज्य में सोमवार को 2,429 संक्रमितों की पहचान हुई। 527 मरीज ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.41 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.24 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,841 ने जान गंवाई है। फिलहाल 14,768 मरीजों का इलाज चल रहा है।

. No.Name of State / UTActive Cases*Cured/Discharged/Migrated*Deaths**
TotalChange since yesterdayCumulativeChange since yesterdayCumulativeChange since yesterday
1Andaman and Nicobar Islands53500111 62 
2Andhra Pradesh10710410 891048911 7244
3Arunachal Pradesh1016785 56 
4Assam197410 21565760 1109 
5Bihar4144583 263582349 1586
6Chandigarh306288 25033372 384
7Chhattisgarh442965846 3276891412 436344 
8Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu212355618 2 
9Delhi14589607 6542772926 1109615 
10Goa2180103 56298142 837
11Gujarat162521117 3007652028 458115 
12Haryana13105531 2838691501 3199
13Himachal Pradesh3828251 60905310 1076
14Jammu and Kashmir4154199 127290241 2010
15Jharkhand5882638 121310438 114010 
16Karnataka425023391 9652751856 1265732 
17Kerala28685479 11042251866 468012 
18Ladakh36340 9810130 
19Lakshadweep317121 
20Madhya Pradesh226541319 2835402064 405515 
21Maharashtra45277720881 254907526252 56033155 
22Manipur5728997374 
23Meghalaya9913877150 
24Mizoram45444411 
25Nagaland13512138 92 
26Odisha3196358 338150215 1922 
27Puducherry167785 4017895 684 
28Punjab25419105 2215782515 715572 
29Rajasthan147681890 324145527 284112 
30Sikkim566071 136
31Tamil Nadu237771819 8669131842 1278911 
32Telengana99931247 303013245 1729
33Tripura7133091392 
34Uttarakhand3201184 97881361 1729
35Uttar Pradesh228203082 602319879 889413 
36West Bengal114461293 573782664 10348
Total#78822346393 1173227950143 165547446 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें 
https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverageReport5thApril2021.pdf

[ad_2]
Source link

Leave a Comment