coronavirus live updates in India India reports 1,84,372 new coronavirus cases 1,027 deaths in the last 24 hours | कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: देश में एक दिन के भीतर 1027 मौत, 24 घंटे में मिले 1 लाख 84 हजार से ज्यादा नए मरीज - NOFAA

coronavirus live updates in India India reports 1,84,372 new coronavirus cases 1,027 deaths in the last 24 hours | कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: देश में एक दिन के भीतर 1027 मौत, 24 घंटे में मिले 1 लाख 84 हजार से ज्यादा नए मरीज

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। नए मरीजों के साथ मरने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े चौंकाने वाले हैं। बीते 24 घंटे में देश में 1 लाख 84 हजार 372 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, इस साल में पहली बार एक दिन के भीतर 1027 लोगों की मौत हो गई है। देश की अलग-अलग अस्पतालों में 13 लाख से ज्यादा मरीज भर्ती है। वहीं, अस्पतालों में बेड न मिल पाने की वजह से कई मरीजों को प्राइवेट होटल, रेस्ट हाउस में वार्ड बनाकर किया जा रहा है। जबकि कई मरीज अस्पतालों में जगह न मिल पाने की वजह से वापस लौट रहे हैं। देश में कोरोना से हालात बहुत ज्यादा बिगड़ चुके हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। 

10 दिन में 13 लाख से ज्यादा मरीज 

  • बुधवार: 1.84 लाख केस
  • मंगलवार: 1.61 लाख केस
  • सोमवार: 1.69 लाख केस
  • रविवार: 1.52 लाख केस
  • शनिवार: 1.44 लाख केस
  • शुक्रवार: 1.31 लाख केस
  • गुरुवार: 1.26 लाख केस
  • बुधवार: 1.15 लाख केस
  • मंगलवार: 96 हज़ार केस
  • सोमवार: 1.03 लाख केस 

एक नजर कोरोना के इन आंकड़ों पर

  • देश में कुल कोरोना संक्रमित –  1,38,73,825
  • देश में कुल मरीज जो ठीक हो चुके हैं –  1,23,36,036
  • देश में कोरोना से कुल मौत –  1,72,085
  • देश में कुल मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है – 13,65,704
  • देश में कुल मरीज जिनको वैक्सीन लग चुकी है – 11,11,79,578
  • जिन लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला – 9,73,01,914
  • जिन लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज मिला – 1,38,77,664
  • 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना मरीज –  1,84,372
  • 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत –  1,027
  • 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए मरीज –  82,339
  • 24 घंटे में वैक्सीन का पहला डोज – 22,58,910
  • 24 घंटे में वैक्सीन का दूसरा डोज – 3,87,618 
  • 24 घंटे में वैक्सीन के कुल डोज –  26,46,528 

इन राज्यों की स्थिति चिंताजनक
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर उद्धव सरकार नई गाइडलाइन जारी कर दी है। राज्य में स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। बीते मंगलवार को यहां 60,212 नए मरीज मिले। 31,624 मरीज ठीक हुए और 281 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 35.19 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.66 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 58,526 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.93 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
शिवराज सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे राज्य में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद है। यहां बीते मंगलवार को 8,998 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4,070 लोग रिकवर हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,261 मरीजों की जान चली गई। 43,539 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
यहां मंगलवार 17,963 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.23 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,309 मरीजों की मौत हो गई। 95,980 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
यहां मंगलवार को 15,121 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 4,682 लोग ठीक हुए और 156 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,187 मरीजों की मौत हुई है। एक लाख 9 हजार 139 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली
राज्य में मंगलवार को 13,468 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.50 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.95 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,436 मरीजों की जान चली गई। 43,510 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात
राज्य में गुजरात को 6,690 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,748 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.60 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.20 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4922 मरीजों की मौत हो गई। 34,555 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • भोपाल में जनता कर्फ्यू
  • उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं और घर पर ही उनका इलाज शुरू हो गया है।
  • भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,06,18,866 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,11,758 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
  • रमजान पर बाजारों में रौनक नहीं
  • सभी गरीब और जरूरतमंद लोगों को अगले एक महीने के लिए 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा: महाराष्ट्र सरकार 
  • हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य में COVID-19 महामारी के रोकथाम के लिए लगाए गए ‘कोरोना कर्फ्यू’ के समय को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे कर दिया है।
  • सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे। फिल्मों, धारावाहिकों, विज्ञापनों की शूटिंग भी बंद रहेगी। आवश्यक सेवाएं को छोड़कर सभी दुकानें, मॉल, शॉपिंग सेंटर कल से 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे: महाराष्ट्र सरकार
  • सभी पूजा स्थल, स्कूल और कॉलेज, निजी कोचिंग क्लासेज, नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर कल से 1 मई को सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे: महाराष्ट्र सरकार
  • केवल आवश्यक सेवाओं के लिए लोकल ट्रेन और बस सेवाएं जारी रहेंगी। पेट्रोल पंप, SEBI से जुड़े वित्तीय संस्थान और निर्माण कार्य जारी रहेंगे। होटल आदि बंद रहेंगे केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
  • हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, देशव्यापी टीका उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को करीब 40 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस तरह अब तक कुल 11.43 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इससे पहले सोमवार को 37 लाख 63 हजार 858 लोगों को टीके की खुराक दी गई थी।
  • राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देशभर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसी स्थिति में परीक्षा कराना खतरे से खाली नहीं है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

S. No.Name of State / UTActive Cases*Cured/Discharged/Migrated*Deaths**
TotalChange since yesterdayCumulativeChange since yesterdayCumulativeChange since yesterday
1Andaman and Nicobar Islands93505462 
2Andhra Pradesh258502735 8997211483 732110 
3Arunachal Pradesh5514 16791 56 
4Assam4271537 21609352 1119
5Bihar201493096 2686061047 163014 
6Chandigarh337015 27793381 401
7Chhattisgarh10913910283 3576684682 5187156 
8Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu57877 372721 2 
9Delhi435105415 6952107972 1143681 
10Goa4888323 57601236 853
11Gujarat345553875 3207292748 492267 
12Haryana242071720 2970392109 329816 
13Himachal Pradesh6269200 63990408 113511 
14Jammu and Kashmir8681773 129932493 2037
15Jharkhand171551812 1261781003 126129 
16Karnataka786362632 9920036079 1300867 
17Kerala524504536 11231332959 481420 
18Ladakh851130 1008835 131 
19Lakshadweep8611 7461 
20Madhya Pradesh435394888 3058324070 426140 
21Maharashtra59458528307 286609731624 58526281 
22Manipur11815 2904611 376 
23Meghalaya27077 1396610 151 
24Mizoram20429 446912 
25Nagaland1741216093 
26Odisha100331259 341123523 1930
27Puducherry2800206 41477209 696
28Punjab28184318 2434102612 760950 
29Rajasthan406904249 3314231251 297928 
30Sikkim17514 612411 136 
31Tamil Nadu499853677 8841993289 1294518 
32Telengana254591328 307499821 1780
33Tripura31214 3313825 394 
34Uttarakhand93531507 100938405 178013 
35Uttar Pradesh9598014404 6182933474 930985 
36West Bengal290502519 5847402278 1043420 
Total#1365704101006 1233603682339 1720851027 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें

https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverageReport13thApril2021.pdf-



[ad_2]
Source link

Leave a Comment