Coronavirus update IndiaCoronavirus update IndiaCoronavirus update IndiaCoronavirus update IndiaCoronavirus update India | Coronavirus: कंट्रोल से बाहर हुआ कोरोना, 24 घंटे में मिले 2 लाख 73 हजार नए केस, 1619 लोगों की मौत - NOFAA

Coronavirus update IndiaCoronavirus update IndiaCoronavirus update IndiaCoronavirus update IndiaCoronavirus update India | Coronavirus: कंट्रोल से बाहर हुआ कोरोना, 24 घंटे में मिले 2 लाख 73 हजार नए केस, 1619 लोगों की मौत

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी ने भारत में तबाही को वो मंजर दिखाया है, जो शायद आज से पहले किसी ने नहीं दिखा होगा। देश में नए वैरिएंट, डबल म्यूटेंट वैरिएंट, नए स्ट्रेन के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। क्या शहर क्या गांव हर तरफ माहामारी का संकट है। लोग अस्पतालों में बेड की शॉर्टेज, ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी दवाइयों की कमी से जूझ रहे हैं। मौतों का सिलसिला इतना बड़ा है कि श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए भी शवों की कतारें लगी हुई हैं। इस बीच आज फिर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डराने वाले आंकड़े जारी किए हैं। बीते 24 घंटे में देश में 2 लाख 73 हजार 810 नए मरीज समाने आए हैं। इस दौरान 1619 लोगों की मौत भी हुई। 

देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 1 करोड़ 50 लाख 61 हजार 919 नए कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं, 1 करोड़ 29 लाख 53 हजार 821 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 1 लाख 78 हजार 769 लोगों ने जान गंवा दी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 19 लाख 29 हजार 329 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत कई राज्यों की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। 

शहर-शहर केस बढ़ रहे हैं, मौतों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। अस्पतालों में कोई टेस्ट कराने के लिए मारामारी कर रहा है,तो कई इंजेक्शन, बेड, ऑक्सीजन के लिए परेशान हो रहा है। इस हालात ने देश में बदइंतजामी और सिस्टम की तैयारियों की पोल खोल दी है। सरकारों की ओर से कोरोना कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन, एक दिन के कर्फ्यू आदि कई ऐलान किए जा रहे हैं लेकिन सरकारें टोटल लॉकडाउन के सख्त फैसले से बचती दिख रही हैं कि कहीं पिछली बार के लॉकडाउन जैसे अव्यवस्थित हालात न पैदा हो जाएं। सच तो ये हैं कि कोरोना से मची तबाही को संभालने में पूरा सिस्टम फेल होता हुआ दिख रहा है।

एक नजर इन आंकड़ों पर

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.73 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,619
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.43 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.50 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.29 करोड़
  • अब तक कुल मौत: 1.78 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 19.23 लाख

कोरोना अपडेट्स

  • भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26,78,94,549 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13,56,133 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद 
  • महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 1 मई तक धारा 144 लागू की है।
  • बिहार: जदयू विधायक और पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी का पटना के एक अस्पताल में COVID19 के कारण निधन हुआ।
  • बिहार सरकार ने राज्य में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए 15 मई 2021 तक कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। दुकानें शाम 6 बजे तक बंद कर दी जाएंगी। सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम आदि बंद रहेंगे। राज्य में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
  • अरविंद केजरीवाल को थोड़े दिनों के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए। विज्ञापन से ऑक्सीजन और दवा नहीं मिलती है। एक दिन आकर वे कहते हैं कि कोरोना के लिए हमारे पास बेड की कमी नहीं है, दूसरे दिन कहते हैं बहुत कमी है। अरविंद केजरीवाल राजनीति से ऊपर उठिए: बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन
  • आज हमने 6,177 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अलग-अलग राज्यों को उपलब्ध कराने की योजना बना दी है। 20 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र को 1500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दी जाएगी। दिल्ली को 350 मीट्रिक टन और उत्तर प्रदेश को 800 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता पीयूष गोयल
  • दिल्ली पुलिस ने वीकेंड लॉकडाउन के दौरान लोगों द्वारा उल्लंघन करने पर 569 FIR दर्ज़ की, 323 लोगों को गिरफ़्तार किया और 2,369 चालान काटे।
  • उत्तर प्रदेश: आगरा में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण मज़दूर फिर से लॉकडाउन लगने के डर से अपने गांवों की तरफ जा रहे हैं। एक मज़दूर ने बताया, “हम 25 लोग हैं और कन्नौज जाना चाहते हैं। हमें डर है कहीं हम लॉकडाउन में फिर से न फंस जाए। हम पहले 2-3 महीने यहीं लॉकडाउन में फंसे रहें।
  • हम यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 800 ऑक्सीजन बेड लगा रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में 500 ऑक्सीजन बेड लगा रहे हैं और एक स्कूल में 100 अन्य बेड लगा रहे हैं। DRDO के 250 ICU बेड कल तक शूरू हो जाएंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि कल और परसों तक 1400-2000 बेड शुरू हो जाएंगे: दिल्ली CM

इन राज्यों की स्थिति चिंताजनक

महाराष्ट्र
यहां रविवार को 68,631 नए मरीज मिले। 45,654 मरीज ठीक हुए और 503 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 38.39 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 31.06 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 59,970 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.70 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
राज्य में रविवार को 12,345 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 14,556 लोग ठीक हुए और 170 की मौत हो गई। राज्य में 1.28 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। कुल 4.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 5,908 पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 12,248 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7495 लोग रिकवर हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक यहां 4.08 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,557 मरीजों की जान चली गई। 68,576 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात
राज्य में रविवार को 10,340 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3,981 लोग रिकवर हुए और 110 की मौत हो गई। अब तक यहां 4.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.37 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,377 मरीजों की मौत हो गई। 61,647 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली
राज्य में रविवार को 25,462 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 20,159 लोग रिकवर हुए और 161 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.79 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.66 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,121 मरीजों की जान चली गई। 74,941 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 30,566 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 9,041 लोग रिकवर हुए और 127 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.51 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.50 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,830 मरीजों की मौत हो गई। 1.91 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

S. No.Name of State / UTActive Cases*Cured/Discharged/Migrated*Deaths**
TotalChange since yesterdayCumulativeChange since yesterdayCumulativeChange since yesterday
1Andaman and Nicobar Islands126520054 64 
2Andhra Pradesh446864217 9099412343 741022 
3Arunachal Pradesh12217 1680956 
4Assam6615474 216705159 1135
5Bihar447015203 2776673460 174927 
6Chandigarh3625211 29896411 413
7Chhattisgarh1280192381 41091314556 5908170 
8Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu923387653 4 
9Delhi749415142 76639820159 12121161 
10Goa7052409 59277531 88311 
11Gujarat616476249 3375453981 5377110 
12Haryana422173659 3113393489 341529 
13Himachal Pradesh8696252 66489526 119010 
14Jammu and Kashmir11467557 133168963 2057
15Jharkhand280102391 1334791551 145650 
16Karnataka13356214383 10141524603 1335181 
17Kerala9400913667 11404864565 492925 
18Ladakh164724 1035184 133 
19Lakshadweep390110 7741 
20Madhya Pradesh685764687 3349477495 455766 
21Maharashtra67203722474 310682845654 60473503 
22Manipur25565 29090376 
23Meghalaya68031 1403841 153
24Mizoram38319 450926 12 
25Nagaland1761228510 94 
26Odisha201802353 3461341309 1944
27Puducherry4468378 42595282 708
28Punjab341901691 2579463141 790268 
29Rajasthan671357136 3443313084 315142 
30Sikkim39994 616111 136 
31Tamil Nadu703914756 9079475925 1311342 
32Telengana391542117 3144411878 183814 
33Tripura46217 3317815 394 
34Uttarakhand172931907 104872711 186812 
35Uttar Pradesh19145721398 6503339041 9830127 
36West Bengal496384338 5997214053 1056828 
Total#1929329128013 12953821144178 1787691619 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverageReport18thApril2021.pdf



[ad_2]
Source link

Leave a Comment