India reports 93249 new coronavirus cases and 513 deaths in the last 24 hours | बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार: 24 घंटे में मिले 93 हजार से ज्यादा कोविड पॉजिटिव, 513 मरीजों की मौत - NOFAA

India reports 93249 new coronavirus cases and 513 deaths in the last 24 hours | बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार: 24 घंटे में मिले 93 हजार से ज्यादा कोविड पॉजिटिव, 513 मरीजों की मौत

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। देश में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। मौतों के आंकड़े में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे के भीतर 93 हजार 249 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं, 513 मरीजों की मौत भी हुई। इस दौरान 60 हजार 48 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।

देश में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ राज्यों में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अब तक कुल 1 करोड़ 24 लाख 85 हजार 509 मरीज कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 1 करोड़ 16 लाख 29 हजार 289 मरीजों इससे ठीक भी हुए हैं।

एक्टिव केस की बात की जाए तो 6 लाख 91 हजार 597 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। कोरोना से अब तक 1 लाख 64 हजार 623 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश में तेजी से वैक्सीनेशन का काम भी किया जा रहा है। अब तक 7 करोड़ 59 लाख 79 हजार 651 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 

कोरोना अपडेट्स
 

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,81,25,908 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,66,716 सैंपल कल टेस्ट किए गए। 
  • अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं और पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।
  • मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,490 है जिसमें 40 सक्रिय मामले, 4,439 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 11 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार 
  • झारखंड में पिछले 24 घंटों में 873 COVID मामले, 161 रिकवरी और 7 मौतें दर्ज़ की गई।
  • सक्रिय मामले: 4,613, मृत्यु: 1122, कुल रिकवरी: 1,20,723
  • राजस्थान में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 1,675 नए मामले सामने आए हैं। 418 लोग डिस्चार्ज हुए और 3 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले: 11,738, कुल डिस्चार्ज: 3,23,031,
  • कुल मृत्यु: 2,827
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 3,446 नए #COVID मामले, 1,834 रिकवरी और 14 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले: 20,204, कुल रिकवरी: 8,63,258, मृत्यु: 12,764
  • मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2839 नए कोविड ​​मामले, 1791 रिकवरी और 15 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले: 20,369, कुल रिकवरी: 2,79,275, मृत्यु: 4,029
  • हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 1959 #COVID मामले, 1184 रिकवरी और 10 मौतें रिपोर्ट की गई। सक्रिय मामले: 11,787, कुल रिकवरी: 2,81,258, मृत्यु: 3,184
  • पंजाब में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 2,705 नए ​​मामले सामने आए हैं। 2,781 लोग डिस्चार्ज हुए और 49 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले: 25,314, कुल डिस्चार्ज: 2,16,108
  • ,कुल मृत्यु: 7,032
  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 49,447 नए #COVID मामले, 37,821 रिकवरी और 277 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले: 4,01,172, कुल रिकवरी: 24,95,315, मृत्यु: 55,656
  • आज से पुणे शहर में सभी मॉल और सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, खाने की दुकानें आदि बंद हैं। शाम 6 बजे से कर्फ्यू लागू है। जरूरी सेवाओं के लिए ट्रैवल करने की अनुमति होगी। जगह-जगह ट्रैफिक प्वाइंट बनाए गए हैं: पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त आयुक्त रवींद्र शिस्वे 
  • उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में 439 नए कोविड ​​मामले, 176 रिकवरी और 4 मौतें दर्ज़ की गई।
  • सक्रिय मामले: 2,638, कुल रिकवरी: 95,825, मृत्यु: 1,725
  • मुंबई ने पिछले 24 घंटों में 9,090 नए कोविड ​​मामले, 5,322 रिकवरी और 27 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले: 62,187, कुल रिकवरी: 3,66,365, मृत्यु: 11,751
  • 12-13-14 अप्रैल को स्कूल और कॉलेज के अध्यापक जिनकी उम्र 45 साल से ज्यादा है उनको डोज़ लगेगी। 15-16 अप्रैल को बस ड्राइवर, ऑटो चालकों, रिक्शा और रेहड़ी पटरी वालों का  टीकाकरण होगा। 17-19 अप्रैल को सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का टीकाकरण होगा: UP अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य
  • मध्य प्रदेश: इंदौर में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को पुलिस अस्थाई जेल भेज रही है। इंदौर DIG ने बताया, “जो लोग मास्क और कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, पुलिस उन्हें खुली जेल भेज रही है। सभी लोग कोविड के नियमों का पालन करे। यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

No.Name of State / UTActive Cases*Cured/Discharged/Migrated*Deaths**
TotalChange since yesterdayCumulativeChange since yesterdayCumulativeChange since yesterday
1Andaman and Nicobar Islands49498762 
2Andhra Pradesh9417602 889295787 7234
3Arunachal Pradesh816785 56 
4Assam194536 21554932 1107 
5Bihar2943579 262988255 1582
6Chandigarh316264 24309245 382
7Chhattisgarh363124454 3232011328 428336 
8Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu199351819 2 
9Delhi12647653 6486742904 1106010 
10Goa198066 55989151 834
11Gujarat14298739 2967132063 455213 
12Haryana11787765 2812581184 318410 
13Himachal Pradesh3441103 60337311 1060
14Jammu and Kashmir3574359 126860140 2005
15Jharkhand4613705 120723161 1122
16Karnataka366332395 9613591959 1261019 
17Kerala27587869 11001861660 465812 
18Ladakh30628 9790130 
19Lakshadweep3870111 1 
20Madhya Pradesh203691033 2792751791 402915 
21Maharashtra40255211349 249531537821 55656277 
22Manipur6028981374 
23Meghalaya8824 13868 150 
24Mizoram40 443911 
25Nagaland13212138 92 
26Odisha2668247 337635205 1921 
27Puducherry147454 39974137 684 
28Punjab25314144 2161082781 703249 
29Rajasthan117381254 323031418 2827
30Sikkim486068135 
31Tamil Nadu202041598 8632581834 1276414 
32Telengana79231023 302500293 1717
33Tripura7014 33075 392 
34Uttarakhand2638234 97351201 1725
35Uttar Pradesh164962423 600577750 885014 
36West Bengal88441152 572474579 10340
Total#69159732688 1162928960048 164623513 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

वैक्सीनेशन के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें- 
https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDvaccinationcoveragereport3rdApril2021.pdf



[ad_2]
Source link

Leave a Comment