[ad_1]
डिजिटल डेस्क, रायपुर। नक्सलियों ने बीजापुर में हमले के बाद अगवा किए गए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह को रिहा कर दिया है। राकेश्वर की रिहाई के बाद उनके परिवार में एक बार फिर खुशी लौट आई है। उनकी पत्नी और मां ने पुलिस और नक्सलियों का धन्यवाद दिया है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राकेश्वर सिंह जंगल के रास्ते वापस लौटे हैं। उनके वापस आने पर उन्हें बीजापुर सीआरपीएफ कैंप ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार राकेश्वर अभी तर्रेम में 168वीं बटालियन के कैंप में है। वहां उनका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। फिलहाल में उन्हें कब और किसके साथ रिहा किया गया इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि 3 अप्रैल को जोनागुड़ा में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ के दौरान CRPF जवान राकेश्वर सिंह का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। नक्सलियों के इस हमले में 23 जवान शहीद हो गए थे।
Source link
Leave a Comment