Daughter-in-law Tried To Kill Her Mother-in-law – पुत्रवधू ने संपत्ति के लिए सास को मारने का प्रयास किया - NOFAA

Daughter-in-law Tried To Kill Her Mother-in-law – पुत्रवधू ने संपत्ति के लिए सास को मारने का प्रयास किया

[ad_1]

ख़बर सुनें

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी में पुत्रवधू ने कुछ लोगों के साथ मिलकर संपत्ति के लिए सास को जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार घायल वृद्धा को मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं वृद्धा की शिकायत पर दादरी कोतवाली पुलिस ने पुत्रवधू सहरीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नगर के मोहल्ला नई आबादी निवासी जरीना के इकलौते पुत्र आस मोहम्मद का निकाह 18 साल पूर्व मेरठ निवासी सहरीन से हुआ था। आरोप है कि जरीना के साथ पुत्रवधू सहरीन का व्यवहार काफी समय से ठीक नहीं है। सहरीन संपत्ति अपने नाम करने के लिए सास पर दबाव बनाती रहती है। कुछ समय पहले जरीना से मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह एक अन्य मकान में अकेली रहती है। आरोप है कि बीते बुधवार को सहरीन तीन लोगों को साथ लेकर जरीना के पास पहुंची और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से जरीना घायल हो गई। इसके बाद चुनरी से गला दबा कर जान से मारने का प्रयास किया गया। बुजुर्ग महिला के बेहोश होने पर आरोपी उसे मरा समझकर फरार हो गए। आरोपियों को घर से निकलते देख पड़ोसी वहां पहुंच गए। उन्होंने जरीना को अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर जरीना ने पुलिस को तहरीर दी। उपनिरीक्षक प्रीति चाहल ने बताया कि सहरीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

[ad_2]
Source link

Leave a Comment