Site icon NOFAA

पालतू जानवरों से फैलती है यह बीमारी हो सकती है मौत

जानवर पालने का है शौक तो जान ले इस बीमारी के बारे में

जानवर पालने का है शौक तो जान ले इस बीमारी के बारे में

नोएडा: जिला गौतमबुद्ध नगर में कोरोना, डेंगू, जैसे बिमारी ने पहले ही कहर बरपा रखी थी। अब एक नई बीमारी ने यहां दस्तक दी है। ये बीमारी पालतू जानवरों से मनुष्य में आ रहा है।अगर आप पशु प्रेमी हैं और इस बीमारी से बचाव करना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं इसके लक्षण,इलाज और परहेज के बारे में। इसके बारे में जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है।

बुखार के साथ शरीर पर लाल धब्बे है लक्षण

नोएडा में बीते 24 घंटे एक दर्जन लोग स्क्रब टाइफस से संक्रमित मिले हैं। जिसकी पुष्टि हुई है उन्हे जिले के अलग अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।फेलिक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर डीके गुप्ता बताते है कि स्क्रब टाइफस स्क्रब एक जीवाणु रिकेटशिया से फैलता है। इस जीवाणु से संक्रमित पिस्सू अगर किसी व्यक्ति को काट ले तो ये बीमारी उस व्यक्ति को भी हो जाता है। यह खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में होता है क्योंकि यह बीमारी जिस पिस्सू के काटने से फैलता है वो जानवर के शरीर पर पाया जाता है।यह बीमारी खेतों, झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहों के अलावा पशुओं में पनपता है। घरों में जो पालतू कुत्ते, बिल्ली इत्यादि होते हैं उनके शरीर पर भी यह पिस्सू और जीवाणु पाए जाते हैं।

ये है लक्षण, ऐसे करें बचाव

डीके गुप्ता बताते हैं कि स्क्रब टायफस से पीड़ित मरीज को तेज बुखार आता है। जोड़ों में दर्द और शरीर कापने लगते हैं। बुखार 105 तक जा सकता है।गर्दन, बाजू के नीचे कूल्हों के ऊपर गिल्टियां भी हो सकती है। बचाव के उपाय को लेकर डॉक्टर बताते हैं कि शरीर में सफाई का ध्यान लगातार रखना चाहिए। घर में कोई जानवर है तो घर और आसपास के वातावरण को साफ रखना जरूरी है।

Exit mobile version