Man Accused Of Allegedly Changing His Name And Assaulting His Girl Friend In Greater Noida – ग्रेटर नोएडा: धर्म और नाम बदलकर दिया शादी का झांसा, फिर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार - NOFAA

Man Accused Of Allegedly Changing His Name And Assaulting His Girl Friend In Greater Noida – ग्रेटर नोएडा: धर्म और नाम बदलकर दिया शादी का झांसा, फिर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:00 AM IST

ख़बर सुनें

ग्रेटर नोएडा में धर्म और नाम बदलकर दलित युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार को युवती ने आरोपी का आधार कार्ड देखा। आरोपी की असलियत सामने आते ही पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020, एससीएसटी एक्ट, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर शनिवार को बिजनौर निवासी फैजान मलिक को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के म्यू-1 सेक्टर में रहने वाला फैजान मलिक मूलरूप से बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव तबीबपुर का रहने वाला है। फैजान ने कासना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक दलित युवती से लगभग डेढ़ साल पहले सोनू नाम बताकर दोस्ती की थी। 

आरोपी ने युवती से अपना धर्म भी छिपाया था। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में वह जान से मारने की धमकी भी देने लगा। आरोपी खुद को बदायूं का निवासी बताता था।

शुक्रवार को पीड़िता ने आरोपी के आधार कार्ड देख लिया। जिसके बाद असली नाम व धर्म का पता लगा। उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी फैजान  को गिरफ्तार कर लिया। 

एक ही कंपनी में साथ काम करते थे दोनों 
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन विशाल पांडे ने बताया कि आरोपी फैजान और पीड़िता एक ही कंपनी में काम करते थे। वहीं दोनों की पहचान हुई थी। आरोपी ने नाम, धर्म और शहर का नाम छिपाकर दोस्ती कर दुष्कर्म किया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

[ad_2]
Source link

Leave a Comment