Vaccines Will Be Installed In Delhi By 9 Pm, Centers Will Be Doubled – दिल्ली में रात 9 बजे तक लगेंगे टीके, दोगुने होंगे केंद्र - NOFAA

Vaccines Will Be Installed In Delhi By 9 Pm, Centers Will Be Doubled – दिल्ली में रात 9 बजे तक लगेंगे टीके, दोगुने होंगे केंद्र

[ad_1]

ख़बर सुनें

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने टीकाकरण तेज करने का फैसला लिया है। दिल्ली में अब रोज 1.25 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीकाकरण केंद्रों की संख्या दोगुनी की जाएगी। वहीं, टीका लगाने का समय भी बढ़ाकर सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक होगा। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है, जो 22 मार्च से प्रभावी हो जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर उच्च स्तरीय बैठक में बताया कि दिल्ली में टीकाकरण केंद्रों की संख्या 500 से बढ़ाकर एक हजार की जाएगी और टीकाकरण 12 घंटे तक चलेगा। जबकि अभी सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक ही होता है।
कोरोना के 607 नए केस मिले, एक की मौत
राजधानी में बृहस्पतिवार को 72 दिन बाद 600 से अधिक मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटों में 607 मरीजों की पुष्टि की, जबकि एक की मौत हो गई। कुल संक्रमितों की संख्या 6,45,632 हो गई है। इनमें से 6,31,759 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 10949 लोगों की मौत हो चुकी है।

दस दिन में कोरोना के चार हजार मामले
राजधानी में बीते दस दिन में करीब चार हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस साल ऐसा पहली बार है कि दस दिन में ही इतने मामले आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि देश में संक्रमण की दूसरी लहर का असर अब दिल्ली में भी दिख रहा है।

[ad_2]
Source link

Leave a Comment