गरीबी नहीं रोक पाए कदम, झुग्गियों में रहने वाली बेटी ने दिखाया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दम - Apartment Times
Society Halchal

गरीबी नहीं रोक पाए कदम, झुग्गियों में रहने वाली बेटी ने दिखाया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दम

गरीबी नहीं रोक पाए कदम
गरीबी नहीं रोक पाए कदम
Apartment Times
Written by Roja Yadav

नोएडा: भविष्य संस्था की शाखा सेक्टर 119 नोएडा में पढ़ रही सपना और साक्षी ने राष्ट्रीय विज्ञान अभियान 2022 के अंतर्गत आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली ये छात्राएं पिछले 4 वर्ष से भविष्य संस्था में शिक्षा ग्रहण कर, अपनी प्रतिभाओं को निखारने का निरंतर प्रयास कर रही है।इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्था के विकास झा,राहुल पाण्डेय और मुस्कान कपूर ने बच्चों को सम्मानित कर, आगामी प्रतियोगिताओं के लिए सुभाशीष दिया गया। सपना और साक्षी पार्थला खंजरपुर गांव स्थित सरकारी विद्यालय में पढ़ती है।इनके माता पिता सेक्टर 119 के आसपास के सोसायटी में काम करके जीवनयापन कर रही है।साक्षी अपने 3 बहनों में सबसे बड़ी है,इन दोनो बहनों की रुचि नृत्य पेटिंग्स आदि में भी बहुत रहती है।

हर संभव करते हैं मदद

भविष्य एनजीओ के विकास बताते है कि सपना और साक्षी इतनी कठिनाइयों के बाद भी लगातार अच्छे से पढ़ाई कर रही है,भविष्य संस्था द्वारा समय समय पर पढ़ने की सामग्री, राशन इत्यादि से इनकी मदद करती रहती है। जिससे इनकी कठिनाई कुछ काम हो सके। इसमें सोसाइटी के लोगों द्वारा भी मदद की जाती है। प्रतीक विस्तेरिया की   रहने वाली  NOFAA की सदस्य निशा राय और एमराल्ड कोर्ट निवासी सरिता मैम का बराबर सपोर्ट रहता है। वो बच्चों में अच्छे संस्कार और एक्टिविटी कराते रहती है। पढ़ाने में तो मदद करती ही है साथ ही पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराती है।

About the author

Apartment Times

Roja Yadav

You can share your society/area news & article with us at roja@apartmenttimes.in

Leave a Comment