नोएडा: हिंदी दिवस पूरे देश में 14 सितम्बर 2022 को मनाया गया। इस दिन हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए लोग अपने अपने तरह से प्रयास कर रहे है थे। इसी बीच नोएडा के फेलिक्स अस्पताल ने अनोखे तरह हिंदी दिवस मनाया। उन्होने मरिजों के की दवाईयां हिंदी में लिखी, अक्सर देखा जाता है कि डॉक्टर अंग्रेजी में हीं डिस्क्रीप्शन लिखते हैं, लेकिन इस अघोषित परंपरा को फेलिक्स ने तोड़ा। पूरे दिन नोएडा में यह चर्चा का विषय रहा यहां तक कि मरीज भी चौंक गए।
पालतू जानवरों से फैलती है यह बीमारी हो सकती है मौत – Apartment News (nofaa.in)
फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने कहा
फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि आमतौर पर आपने देखा होगा कि डॉक्टर जो प्रिस्क्रिप्शन अंग्रेजी में लिखते हैं। जो कि आम इंसान को कम ही समझ में आता है लेकिन हिंदी दिवस के मौके पर अस्पताल के डॉक्टरों ने सुंदर अक्षरों में मरीजों के लिए हिंदी में इलाज का तरीका बताया। जब पर्ची डॉक्टर लिख रहे थे तो इस बात का पूरा खयाल रखा गया था कि दवा के नाम भी हिंदी में ही लिखा जाए।दवा कैसे खानी है और कब खानी है, इसकी जानकारी भी हिंदी में दी गई थी।
डॉक्टर गुप्ता बताते है कि हिंदी दिवस को खास बनाने के लिए ऐसा किया गया ताकि लोगों के बीच मिसाल पेश की जा सके। जब हिंदी में नाम, उम्र और दवाएं लिखीं तो नए मरीज देखकर थोड़ा हैरान जरूर हुए लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी में ही प्रिस्क्रिप्शन लिखा जा रहा है। भारत में 22 भाषाएं और उनकी 72507 लिपि हैं. लेकिन हिंदी एक ऐसी भाषा है, जो हिंदुस्तान को जोड़ती है, भारत ही नही और भी कई देशो में हिंदी बोली जाती है।
Join us on : Twitter & Facebook
Click below Share this vital information with your loved ones to empower them
Leave a Comment