छठ पूजा के लिए तैयारी शुरू, नोएडा में इन स्थानों पर होंगे घाट
Surrounding News

छठ पूजा के लिए तैयारी शुरू, नोएडा में इन स्थानों पर होंगे घाट

chaath puja noida
chaath puja noida
Apartment Times
Written by Roja Yadav

नोएडा: पुर्वांचल का महापर्व छठ धूम धाम से मनाने के लिए नोएडा में लोग जमकर तैयारी कर रहे हैं। सेक्टर 75,82, 62,63, 31 समेत शहर में छोटे बड़े कुल 80 स्थानों पर घाट तैयार किया जा रहा है। सभी जगह पर छठ की तैयारी अब अंतिम समय में है। कई जगह चार दिन यानी नहाय खाय से लेकर पारण तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

कुल 80 जगह होगा छठ घाट AOA और आरडब्ल्यूए कर रही मदद

छठ पूजा बिहार समेत पूरे पूर्वांचल में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। जहां भी बिहार के लोग गए अपने साथ वो छठ महापर्व को लेकर गए। नोएडा में भी बड़े स्तर पर इसको हरेक साल मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मैथिल परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा बताते हैं कि छठ महापर्व की तैयारी अब अंतिम समय में है। सभी जगह पर घाट बना दिए गए है, एक दो दिन में बचा हुआ काम भी पूरा करा लिया जाएगा। केंद्र सरकार को इस दिन अवकाश घोषित करना चाहिए। इसमें जीतने भी aoa or आरडब्ल्यूए है वो सब मदद कर रहे हैं। प्राधिकरण भी मदद कर रहा है।

त्योहार में घर छोड़कर जाने वाले लोगो के घर की रखवारी करेगी नोएडा पुलिस (nofaa.in)

होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार  ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चेरी काउंटी के पास बने छठ घाट पर चार दिवसीय महापर्व छठ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गीत संगीत का भी आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छठ में उगते सूरज और डूबते सूरज की पूजा की जाती है। खास तौर से माताएं अपने पुत्रों के लिए चार दिन लंबा व्रत रखती है।

Join us on : Twitter & Facebook

Click below Share this vital information with your loved ones to empower them

About the author

Apartment Times

Roja Yadav

You can share your society/area news & article with us at roja@apartmenttimes.in

Leave a Comment